मेरा कहना है की अप सबसे पहले अपना
पॉइंट ऑफ व्यू चेंज करके देखिये। क्या मोटे लोग सुन्दर नहीं होते? होते है!
पर उनको अपने शरीर के साथ साथ एक और शरीर का बोझ उठना पड़ता है इसलिये
उनकी लगभग हर काम करने की क्षमता कम हो जाती है। अब सवाल ये उठता है की
उन्हे अपना वजन घटने के लिये उत्साहित कैसे किया जाये?
१) सबसे पहला तरीका है की उनसे खाने के मामले मे कोई टोकाटाकी या मनुहार मत कीजिये। आप कहेंगे भाई वाह! क्यों नहीं करे मनुहार आखिर हम उनका भला चाहते है। असल मे ये दोनो ही वो पायंट्स है जो किसी का वजन घटने नहीं देते थाड़ा सा धिराज रखिये वो जो खाना चाहते है उन्हे खाने दीजिये और जब उनका पेट भरा हो तो फिर उन्हे समझाये ही क्या सही है क्या गलत।
२) आप उनसे जो करवाना चाहते है वो
उन्हे खुद करके दिखाये। मुझे आज भी याद है की जब भी मेरा मूड एक्सर्साइज़
करने का नहीं होता था तो मैं कैसे अपने पापा को एक्सररसाइज़ करते देख के
मोटीवेट होती थी।
३) ताने ना कसे : ये सबसे बड़ी गलती है जो अधिकतर शुभचिंतक करते है कहेन्गे की तुम इतना आलू और तेल खाते हो वगेरह, मोटापा सिर्फ एक गलत जीवनशैली है ना की कोई मानसिक स्थिति। उन्हे तकलीफ ना पहुचाये नहीं तो वो आपसे बाते करना ही छोड़ देंगे।
४) हो सके तो उनके मोटापे का कारण पता करे की ये गलत जीवन शैली के कारण है या फिर हार्मोनल disbalance के कारण। उसके बाद rootcause का ट्रीटमेंट कीजिये
५) जब कोई बहुत ज्यादा नमक, शक्कर या फिर तेल खाता है तो उसकी स्वाद की ग्रंथी काफी कमजोर हो जाती है फिर उन्हे केवल शक्कर ही मीठी और नमक ही नमकीन लगता है इस स्थिति मे उन्हे धीरे धीरे नमक शक्कर और तेल की मात्रा मे कमी करने कहे ताकि वो सब्जियो और फलो का स्वाद ले सके।
६) हो सके तो एक कुत्ता पाल ले वो आप लोगो को सुबह जबरदस्ती घूमने ले जायेगा या फिर कुछ ३-४ लोगो का ग्रूप बना ले जो साथ मे घूमने या फिर व्यायाम करने जाये।
७) उनके लिये सही और realistic goal सेट करने मे मदद कीजिये जैसे हफ़्ते मे केवल आधा किलो वजन कम करना।
८) कभी कभी उनके लिये healthy खाना पकाये और उनके साथ मे एंजाय करते हुए खाये इससे उनकी healthy खाने के लिये मानसिकता चेंज होगी ये कुछ वैसे ही है जैसे हम सभी जब भी फिल्मो के बारे मे सोचते है तब पॉपकॉर्न का खयाल आता है या बरसात मे पकोडे खाने की इच्छा होती है
९) हफ़्ते मे एक दिन उन्हे मनचाहा खाना खाने दे बाकी दिन उनकी डाइयेट का ध्यान रखे
१०) मैं आपको एक बात बताती हूँ की असल मे अधिकतर लोग अपने अकेलेपन के कारण
मोटे होते है उनके मन मे ये बात बैठ जाती है की कोई उन्हे मिलना नहीं
चाहता। आप उनके अच्छे दोस्त बन जाइये उनके साथ एक ट्रीट शेर करे जैसे एक
आइस्क्रीम और ६ पानीपूरी वगेरह
११) आखिरी टिप् : उन्हे कंप्यूटर या टीवी के सामने से उठने के लिये प्रोत्साहित कीजिये
११) आखिरी टिप् : उन्हे कंप्यूटर या टीवी के सामने से उठने के लिये प्रोत्साहित कीजिये